जहानाबाद, मार्च 10 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कड़ौना थाने की पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। इस मामले में दो युवकों की गिरफ्तारी की गई है। एसपी अपराजित लोहान के हवाले से यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में थाने के निकट पटना - गया एनएच पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। विधि व्यवस्था के मधेनजर हर तरह के वाहनों की जांच की जा रही थी। उसी दौरान बाइक बरामद हुई। बताया गया है कि कुछ दिनों पूर्व मोकर गांव से एक गाड़ी की चोरी की गई थी। उस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मंगलवार को वाहन जांच के क्रम में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ राजीव कुमार उर्फ अंकित गांव बरामा (काको) और यशवंत कुमार बेरर्रा थाना-मसौढ़ी (पटना) को डीआईयू के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। सत्यापन के क...