मधुबनी, फरवरी 18 -- कलुआही। कलुआही प्रखंड के दो परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। प्रखंड में मैट्रिक की परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें टी.एन. हाई स्कूल कलुआही एवं हाई स्कूल भलनी शामिल हैं। दोनों केंद्रों के मुख्य द्वार पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी तथा परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। टी.एन. हाई स्कूल कलुआही परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक सत्येंद्र कुमार झा ने बताया की प्रथम पाली में कुल 474 परीक्षार्थि उपस्थित हुआ, एवं चार छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 467 परीक्षार्थी शामिल हुआ एवं छ: छात्र अनुपस्थित रहा। हाई स्कूल भलनी के परीक्षा केंद्र के केंद्रा...