उरई, मार्च 12 -- कदौरा। कदौरा थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। गुरुवार को थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता के पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें अलविदा जुमे की नमाज को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी ने कहा शांति व्यवस्था बनाना हमारी नैतिक ज़िमेदारी है नमाज के दौरान मस्जिदों के आपपास भारी पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी और शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने कहा कि अगर कोई मस्जिदों के आपपास अनजान व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जिससे समय रहते कड़ी कार्यवाही की जा सके। बैठक के दौरान नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.