मधुबनी, अप्रैल 20 -- दीपेंद्र दीपम बाबूबरही, निज संवाददाता। छौरही पंचायत में सोमवार को पैक्स चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान चार बूथों पर कराया जा रहा है। जहां मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। कुल 2785 मतदाताओं के लिए बनाए गए चार मतदान केंद्रों में मध्य विद्यालय छौरही दायां भाग एक क एवं एक ख पर 700-700 मतदाता, राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय छौरही दायां भाग क पर 700 तथा बायां भाग ख पर 685 मतदाता सूचीबद्ध है। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच जैतपुर पंचायत में पैक्स चुनाव संपन्न दोपहर एक बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय छौरही दायां भाग एक क ...