मधुबनी, फरवरी 6 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की लवानी पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शुक्रवार को पैक्स चुनाव के लिए दो बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। एक बूथ पर 600 तथा दूसरे बूथ पर 653 मतदाता पंजीकृत थे। पहले बूथ पर 523 पुरुष व 77 महिला मतदाता, जबकि दूसरे बूथ पर 417 पुरुष एवं 236 महिला मतदाता सूचीबद्ध थे। निर्धारित समय सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ हुआ और शाम 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौटते हुए आरओ सह बीडीओ पंकज दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह एवं प्रत्यासी मोहन शर्मा के बीच मुकाबला है। वहीं सामान्य सदस्य पद के लिए तीन सदस्यों का चयन किया जा रहा है। मतदाताओं को दो अलग-अलग बैलेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.