भभुआ, दिसम्बर 1 -- शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज व एसभीपी कॉलेज में बनाया गया है केंद्र मुख्य द्वार पर जांच के बाद परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को कराया गया प्रवेश (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा सोमवार से कड़ी सुरक्षा व शांतिपूर्वक शुरू हुई। पहले दिन स्नातक एवं स्नातकोत्तर के कई विषयों के परीक्षार्थियों ने उत्साह के साथ परीक्षा में भाग लिया। शहर में सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज और शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह 10 बजे से पहली पाली और दोपहर 2 बजे से दूसरी पाली में परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचे। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में समन्वयक डॉ. अजीत कुमार राय और प्...