सहारनपुर, जून 13 -- रंगदारी मांगने एवं हत्या के प्रयास में षड़यंत्रकारी गैंगस्टर नीरज बावरा को एडीजे कोर्ट में शुक्रवार को पेश किया गया। इस दौरान जहां कचहरी परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया था वहीं बावरा को दिल्ली तिहाड़ जेल से कड़ी सुरक्षा में देवबंद सिविल कोर्ट लाया गया। वर्ष 2017 में स्टेट हाइवे स्थित चिकित्सक डा. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और रंगदारी न देने पर नर्सिंग होम में हुए जानलेवा हमले का षड़यंत्र रचने के आरोप में शुक्रवार को नीरज बावरा को देवबंद सिविल न्यायालय स्थित एडीजे कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। इस दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह की कोर्ट में नीरज बावरा के सीआरपीसी की धारा 313 में बयान हुए। बयान के तुरंत बाद बावरा को दिल्ली पुलिस लेकर रवाना हो गई। नीरज बावरा के अधिवक्ता ठा. सुरेंद्र पाल सिंह ...