बिजनौर, मार्च 14 -- बिजनौर। जिले में आज से होने वाली दो दिवसीय दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को पांच जोन, 13 सेक्टर और 13 स्टेटिक सेक्टर में बांटा गया है। शनिवार से दो पालियों में आयोजित दरोगा भर्ती परीक्षा में प्रत्येक पाली में 5040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन के अनुसार दो दिवसीय भर्ती परीक्षा में जिले में कुल 21,060 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर करीब 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।-...