भदोही, फरवरी 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को कुल 94 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर प्रवेश करने की अनुमति मिली। परीक्षा को लेकर तीन जोनल और 12 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वाहनों में सवार हुए नामित अधिकारी केंद्रों पर चक्रमण करते रहे। यूपी बोर्ड पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे शुरू हो गई थी जो 11:45 बजे तक हुआ। परीक्षा को लेकर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम हर केंद्रों पर बना रहा। सुरक्षा के मद़्देनजर पुलिस जवानों की तैनाती बनी रही। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के पूर्व ही विद्यार्थी पहुंच गए थे। परीक्षा में शामिल होने को लेकर छात्र-छात्राओं में खास ही उत्सा ह देखने को मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परीक्ष...