रामपुर, मई 28 -- जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज यानि गुरूवार को ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन की तरफ से नमाज से पूर्व ईदगाह को जाने वाला रूट को डायवर्ट करने की योजना बनाई गई है। वहीं,जिलेभर में पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। एलआईयू को भी अलर्ट किया गया है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। घनी बस्तियों में नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा। शहर समेत जिलेभर में 180 ईदगाह समेत 1420 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले को छह जोन में बांटकर 23 टीमें बनाई गई है। इसके साथ ही छह सीओ,40 निरीक्षक,190 उपनिरीक्षक,12 महिला उपनिरीक्षक और करीब दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी अतिरिक्त पुलिस बल को भेजा ...