मऊ, जून 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह क्षेत्र में मुहर्रम की दूसरी तारीख पर बुधवार रात पारंपरिक ताशा जुलूस बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं मुर्हरम का पर्व, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजामगंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल इस आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। जुलूस शाम साढ़े सात बजे से पारंपरिक इमामबाड़े से शुरू हुआ। ताशे की मातमी धुनों के बीच जुलूस गांव के विभिन्न चौराहों और मुख्य चौकों से होकर गुजरा। पूरे रास्ते 'या अली, या हुसैन' के नारों से माहौल गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर जुनावई थाने में पीस कमेटी की बैठक, एएसपी-सीओ ने किया पैदल मार्चभागीदारी इस दौरान बड़ों के साथ-साथ छोटे बच्चों ने भी ताशे की लय...