जहानाबाद, फरवरी 7 -- परीक्षा से 103 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित दूसरी पाली की परीक्षा में मात्र 36 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित प्रोजेक्ट इंटर कन्या विद्यालय में नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा नवमी और 11वीं में प्रवेश के लिए लिया गया। परीक्षा दो पाली में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कोई 271 छात्रों के द्वारा आवेदन दिया गया था। प्रथम पाली में नवमी कक्षा के लिए परीक्षा ली गई जिसमें 163 छात्रों में से मात्र 129 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। दूसरी पाली में 11वीं के लिए परीक्षा ली गई जिसमें 108 छात्रों में से मात्र 39 छात्र परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे दंडाधिकारी एवं पुलिस के लोग उपस्थित थे। परीक्षा में प्रवेश के पहले छात्रों के गहन तलाशी ली...