अररिया, नवम्बर 12 -- जोकीहाट, एक संवाददाता जोकीहाट विधानसभा चुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह से बूथों पर जल्द वोट गिराने को लेकर मतदाताओं में हड़बड़ी देखी गई। लेकिन दस बजते बजते बूथों पर वोटरों की कतार छोटी होती गई। फिर एक बार दो बजे से महिलाओं की लंबी कतारें बढ़ती गई। मतदान के कारण नगर पंचायत जोकीहाट सहित अन्य सभी चौक चौराहा पर अधिकांश दुकानें बंद रही। हाईवे 327 ई अररिया जोकीहाट सिलीगुड़ी सड़क वाहनों की संख्या कम देखी गई। महिलाएं सुबह अपने सारे काम छोडकर पहले मतदान केंद्रों की ओर चल पड़ी। जोकीहाट प्रखंड के मध्य विद्यालय सिसौना स्थित बूथ पर पहले शाहनवाज आलम अपनी मां अख्तरी बेगम, बड़े भाई, बीबी के साथ पहुंचकर मतदान किया। मवि सिसौना बूथ पर ही करीब तीन बजे जन सुराज प्रत्याशी सरफराज आलम अपनी पत्नी क...