रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। यूपी बार काउंसलिंग के चुनाव के लिए जनपद में शुक्रवार और शनिवार को मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच होने वाले इस मतदान के लिए जजी सभागर में 10 बूथ बनाए गए हैं। वहीं रास्ते पर बेरिकेडिंग की गई है। दो दिन में 1535 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उत्तर प्रदेश बार काउंसलिंग के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में रामपुर जनपद में 30 और 31 जनवरी को मतदान का कार्यक्रम पूर्व घोषित है, जिसके लिए अपर जिला जज प्रथम अजय कुमार दीक्षित को चुनाव अधिकारी नामित किया गया है। उनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सुचारू रहेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान में जिलेभर के 1535 अधिवक्ता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता अपना सीओपी प्रमाण पत्र और आईका...