मऊ, मार्च 13 -- मऊ, संवाददाता। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच अदविदा जुमे की नमाज मुस्लिम भाईयों ने अदा किया। इस दौरान दुनिया में अमन-चैन कायम करते हुए विश्व शांति की कामना किया गया। सभी मस्जिदों पर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। पल-पल की गतिविधि पर उच्चाधिकारी भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे। नगर क्षेत्र के शाही कटरा स्थित मस्जिद पर काफी संख्या में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ जुटी रही। उधर घोसी संवाद सूत्र के अनुसारस्थानीय कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाके में शुक्रवार को महा-ए-रमजान पर अलविदा की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह नमाज शुरू होने से पहले ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.