अररिया, मई 22 -- अररिया, संवाददाता जीवन के आगे बढ़ने, तरक्की करने की लगन हो और ईमानदारी से मेहनत करने का जज्बा तो लक्ष्य हासिल करना कुछ मुश्किल नहीं। इस सफर में सरकारी योजनाएं भी बड़ा सहारा देती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अररिया नगर परिषद वार्ड संख्या पांच बैद्यनाथपुर गिदरिया के सुनील कुमार साह ने। सुनील ने अपनी मेहनत और लगन से कामयाबी की एक ऐसी इबारत लिखी जो औरों के लिए एक मिसाल है। वह सुनील जो कभी रोजगार के लिए पलायन की सोच रहे थे आज खुद न केवल अपना रोजगार कर प्रति माह अच्छा खासा कमा रहे हैं बल्कि 25 अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।जिला उद्योग विभाग के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शंभू रजक ने बताया कि सुनील ने उद्योग विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना का लाभ उठा कर अपना रोजगार शुरू किया। ये योजना ...