शामली, अगस्त 23 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने शनिवार को शहर के आरके पीजी कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का मंत्र दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी से सिविल सेवा के सफर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता की रणनीति को लेकर विभिन्न सवाल पूछे।मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरके पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सफलता निरंतर अभ्यास से मिलती है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षु आईएएस मुकुल खंडेलवाल ने बच्चों को दिए टिप्सक असफलता से निराश होने के बजाय उससे ...