रिषिकेष, मार्च 27 -- हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह हुआ। इसमें सत्र 2025-26 के मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के विकास के लिए समाजसेवी राकेश कुमार गुप्ता ने 2,51,000 रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। सचिन जैन ने एक स्मार्ट बोर्ड और दस कंप्यूटर देने की घोषणा की। इस मौके पर ऋषिकेश जिला संघचालक राजेंद्र बड़ोनी, विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, चंद्रकला ध्यानी, प्रीतम पाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.