औरैया, फरवरी 27 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुक्रवार को कड़ी निगरानी में संपन्न हुईं। जिले के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में परीक्षा कराई गई। प्रशासन के अनुसार नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। पहली पाली में हाईस्कूल गणित की परीक्षा हुई। इसमें 17,248 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 15,984 उपस्थित रहे और 1,259 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 16,576 में से 15,443 छात्र उपस्थित हुए, जबकि 1,133 अनुपस्थित रहे। वहीं 12वीं के नौ व्यावसायिक विषयों में 155 में से 150 छात्र शामिल हुए। कुल मिलाकर 2,398 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल रही। छात्र निर्धारित समय से पहले पहुंच गए। गणित प्रश्नपत्र को लेकर छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.