कड़ी निगरानी के बीच 2746 अभ्यर्थियों ने दी अवर अभियंता मुख्य परीक्षा
कन्नौज, मई 3 -- जिले में रविवार को अवर अभियंता सिविल मुख्य परीक्षा चाक-चौबंद व्यवस्थाओं के बीच आयोजित हुई। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 10 निर्धारित केंद्रों पर एक ही पाली में आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों में भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज समधन, किसान इंटर कॉलेज तिर्वा, जीआईसी उमर्दा, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जमुना प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ बासुदेव सहाय इंटर कॉलेज, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज मकरंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.