बरेली, जून 22 -- मौसम के तल्ख तेवर में फिलहाल नरमी आने के आसार नहीं है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। दिन में कड़ी धूप से सड़कें तप उठीं। शाम को आसमान में हल्के बादल जरूर दिखे लेकिन गर्मी-उमस में कोई कमी नहीं आई। दिन में अधिकतम तापमान 38.6 और रात में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों को खूब झुलसाया। पूरा दिन कड़ी धूप के चलते भीषण गर्मी-उमस से लोग जूझते रहे। जरा सी देर बिजली कटने पर लोग पसीने से तरबतर हो गए। शाम को भी गर्मी-उमस से खास राहत नहीं मिली। यह भी पढ़ें- मौसम: गर्मी और उमस ने किया बेहाल, आज गिर सकता है पारा रात में भी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधि...