आजमगढ़, मार्च 7 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी कांशीराम कालोनी निवासी 30 वर्षीय सुधाकर पुत्र मूसे शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर के बाहर सफाई कर रहा था। परिजनों का कहना है कि उसी दौरान पड़ोसी से कहासुनी होने लगी। पड़ोसी ने हाथ की कलाई में पहने कड़ा से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सुधाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...