कौशाम्बी, मार्च 21 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिपीठ कड़ा धाम में चल रहे पावन चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन शनिवार को रामशंकर मोदनवाल, विजय कुमार गौतम एवं उनके साथियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।भाजपा सभासद चंदी सोनकर, अजय मोदनवाल, अमित कुशवाहा, संजय सोनकर तथा डब्बू गौतम सहित अन्य लोगों ने श्रमदान कर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सहयोग दिया और पुण्य अर्जित किया। प्रसाद के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...