कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकायों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के ठेकेदार की लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निकायों में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना, 15वां वित्त आयोग, नगरीय पेयजल योजना, सीवेज योजना एवं वंदन योजना आदि के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना व सीवेज अन्तर्गत कुछ कार्य शुरू न होने पर अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह में कार्य शुरू कराने और लापरवाह ठेकेदार के विरुद्...