मधुबनी, जनवरी 3 -- पंडौल,एक संवाददाता। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण हालात ऐसे बन गए हैं कि दिनभर अंधकार जैसा माहौल रहता है, जबकि रात होते ही ठंड और भी ज्यादा जानलेवा हो जाती है। लोग ठिठुरते हुए दिन-रात काटने को मजबूर हैं। जबकि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। फुटपाथ पर रहने वाले लोग, दिहाड़ी मजदूर और राहगीर सर्द हवाओं के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति सकरी पंडौल जैसे भीड़भाड़ वाले बाजारों की है, जहां सुबह से देर रात तक लोगों की भारी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद यहां अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दुकानदार, ग्राहक और राहगीर ठंड से बचने के लिए इधर-उधर दुबकने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं बिजली व...