नई दिल्ली, मार्च 15 -- -सड़क चौड़ी करने के लिए यातायात पुलिस पीडब्ल्यूडी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को भेजेगी प्रस्ताव नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली में प्रीत विहार के पास कड़कड़ी मोड़ जंक्शन को सिग्नल फ्री करने का दिल्ली यातायात पुलिस की मौजूदा योजना सफल नहीं हो पाई। ट्रायल के दौरान नई व्यवस्था से समस्या का समाधान होने के बजाए उसमें इजाफा हो गया। ट्रायल में सामने आया कि सिग्नल फ्री करने से पहले वाहनों को मूवमेंट के लिए सड़क का चौड़ीकरण करना होगा। दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग से प्रस्ताव भेजा जाएगा। ऐसा होने के बाद ही सिग्नल फ्री योजना को लागू किया जाएगा।दिल्ली यातायात पुलिस ने कड़कड़ी मोड़ जंक्शन को सिग्नल फ्री करने के लिए फ्लाईओवर के...