नई दिल्ली, मार्च 19 -- कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान वकील न तो भौतिक रूप से और न ही वर्चुअल माध्यम से अदालती कार्यवाही में शामिल होंगे। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि हाल ही में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधिवक्ता के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गाजीपुर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली से कश्मीर तक कैमरे लगाने की थी योजना, जासूसी गैंग की खुलने लगी साजिश एसोसिएशन का आरोप है कि थानाध्यक्ष जानबूझकर असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही मयूर विहार इलाके में एक अन्य वकील पर हुए जान...