नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कड़कड़डूमा कोर्ट की शाहदरा बार एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को हड़ताल की घोषणा की है। बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास ने बताया कि हाल ही में गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अधिवक्ता के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की घटना हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गाजीपुर थानाध्यक्ष द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...