नोएडा, मई 13 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को अलग अनुभव देने के लिए यमुना और दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले इंटरचेंज को संवारने का काम शुरू हो गया है। यहां पेड़-पौधे, घास के टीले और पगडंडी बनाने का काम किया जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) यमुना एक्सप्रेसवे पर 32 किलोमीटर पर बने इंटरचेंज के चारों क्लोवर लीफ में बेहद सुंदर मूर्तियां और सालभर हरे बने रहने वाले पौधे लगवा रहा है। इंटरचेंज की सुंदरता बढ़ाने के लिए तरह-तरह की मूर्तियां भी सड़क किनारे लगाई जा रही हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधे एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए फरीदाबाद से 31 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश में इसका का ज्यादातर हिस्से ...