संभल, मार्च 18 -- शहर से सटे गांव शहजादी सराय स्थित प्राचीन क्षेमनाथ तीर्थ पर आज से भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो रहा है। इस आयोजन के तहत कवि सम्मेलन, सुंदरकांड पाठ और रामकथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बाहर से प्रसिद्ध कवि और कथा वाचक हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। कवि सम्मेलन में जहां हास्य, वीर और श्रृंगार रस की कविताएं प्रस्तुत की जाएंगी। वहीं सुंदरकांड पाठ और रामकथा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक आनंद प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेमनाथ तीर्थ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के बैठने, प्रकाश व्यवस्था व अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। आयोजकों का क...