गाजीपुर, फरवरी 15 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना क्षेत्र के सियारामपुर चट्टी पर किराए के कमरे में रहने वाली किन्नर सुरभि को शनिवार रात में कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। जिला प्रतापगढ़ के रानीसराय थाना क्षेत्र की निवासी सुरभी ने बताया कि सियारामपुर चट्टी पर रहकर नाच-गाने का कार्य करती है। उसने बताया कि शनिवार रात कुछ किन्नर झुंड बनाकर पहुंचे और क्षेत्र बटवारे के विवाद करने के बाद मारपीट कर घायल कर दिए। पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और नन्दगंज क्षेत्र में घुसने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । किन्नर सुरभि ने बिरनो थाने में चांदनी किन्नर एवं उत्कर्ष किन्नर निवासी बहरपुर नन्दगंज के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद सुरभि की सूचना पर उसके अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.