रांची, अप्रैल 10 -- तोरपा, प्रतिनिधि। रामनवमी के दौरान मुरहू में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद उपायुक्त के निर्देश पर जिला स्तरीय शांति समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को खूंटी जिले के सभी थानों में शांति समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी थाना क्षेत्रों के सक्रिय सदस्यों की सूची जिला स्तरीय शांति समिति के गठन के लिए भेजी गई। तोरपा थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने कहा कि शांति समिति के सदस्यों का दायित्व है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखें। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने बताया कि जिला स्तरीय शांति समिति में हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई और सरना धर्म के प्रतिनिधियों के अलावा निर्वाचित जन प्रतिनिधि, जि...