घाटशिला, जून 2 -- घाटशिला। परंपरागत स्वशासन व्यवस्था पूर्वी सिंह मांझी परगना महाल के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष सह देश विचार सचिव बहादुर सोरेन व महासचिव सुधीर कुमार सोरेन के नेतृत्व में पारंपरिक सामाजिक अगुवा मांझी बाबा के साथ सोमवार को महाल का एक प्रतिनिधिमंडल ने नए अनुमंडल अधिकारी अमिताभ भगत और नये अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागुरी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पांचवी अनुसूचित क्षेत्र के लिए दिए गए सभी पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा के माध्यम से गांव के सर्वांगीण विकास तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने पर विस्तार से चर्चा की। महाल के देश विचार सचिव बहादुर सोरेन ने कहा कि नए अनुमंडल अधिकारी एवं नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पर आम जनता को विश्वास है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ विकास योजनाओं ...