गोड्डा, मार्च 28 -- मेहरमा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई अखाड़ा व समितियों ने भव्य जुलूस भी निकाला। रामनवमी पर लोगों ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली। क्योंकि उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, साहस, त्याग और सेवा का सर्वोच्च आदर्श प्रदान करता है। कौशल्या नंदन ने अपनी नीति, कर्तव्य और आदर्शों को ध्यान में रखते हुए ही पिता के वचन को पूरा करने हेतु अयोध्या की राज सत्ता और राजभवन को त्याग कर जंगल जाना दृढ़ता से स्वीकार किया था। इसके साथ ही राम भक्त हनुमान की भी पूजा अर्चना कर महावीरी पताका फहराया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना के पश्चात लोगों में प्रसाद के रूप में लड्डू मिठाई वितरित किया गया। क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.