क्षेत्र में बिजली कटौती पर जताया रोष, ब्लाक में ज्ञापन सौंपा
अमरोहा, मई 30 -- रहरा। शुक्रवार को गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन शंकर की मासिक पंचायत में क्षेत्र में विद्युत कटौती पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि फसल सिंचाई के लिए शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति दी जाए। ब्लाक में बीडीओ की स्थाई तैनाती, गजरौला में ट्रामा सेंटर की स्थापना और हर घर जल योजना के तहत तोड़े गए रास्तों को सही कराने की मांग भी की। दूसरे जिलों की तरह यहां भी सहकारी समितियों पर ब्याज दर सात से घटाकर चार प्रतिशत करने की जरूरत बताई। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित कराने व हरि बाबा बांध के कच्चे व जर्जर रास्ते को पक्का कराने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- क्षेत्र में बिजली कटौती पर जताया रोष, ब्लाक में ज्ञापन सौंपा पंचायत की अध्यक्षता सुभाष त्यागी व संचालन कमल ठाकुर ने किया। किसानों से जुड़ी समस्याओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.