सिद्धार्थ, मई 27 -- बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदतर हो चुकी है। कहने को तो 18 घंटे बिजली सप्लाई का रोस्टर है पर 10-12 घंटे भी सुचारू आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। गर्मी शबाब पर है। सोमवार रात कटी बिजली मंगलवार को पौने ग्यारह बजे बहाल हुई। बिजली की अव्यवस्था से सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे परेशान हैं। उनकी रातों की नींद हराम रहती है। नगर पंचायत के अनूप, संदीप, मनीष, अमन, सूरज, सोनू, राजू गुप्त, सर्वजीत, मुकेश, सावन, शनि आदि ने कहा कि रोस्टर के नाम पर रात को कटौती की समस्या का समाधान होना चाहिए। जेई अरुण कुमार ने बताया कि रात में लोड अधिक होने से रोस्टर में थोड़ी दिक्कत है। पहले बिजली की अधिक दिक्कत थी अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...