सिद्धार्थ, मई 18 -- डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था इन दिनों ध्वस्त हो गई है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन रात व दोपहर में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, साथ ही लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। यह भी पढ़ें- बिजली की स्थिति चरमराईबिजली आपूर्ति की स्थिति खानतारा विद्युत उपकेंद्र से भवानीगंज के अलावा बढ़नीचाफा नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन केंद्रों से जरूरत के अनुरूप बिजली नहीं मिल पा रही है। साथ ही वोल्टेज इतना कम रहता है कि बिजली उपकरणों के संचालन में समस्या उत्पन्न हो रही है। अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि आपूर्ति ...