भभुआ, अप्रैल 26 -- पेज चार की एक नजर खबर क्षेत्र में अधिकांश विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं रामपुर, एक संवाददाता। सरकार द्वारा क्षेत्र में करीब 89 विद्यालय संचालित किए जाते हैं। जिनमें अधिकांश विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं है। इस स्थिति में अवार पशु आसानी से परिसर और बरामदे में चले जाते हैं। पशु जहां तहां गंदा कर देते हैं। इसके अलावा परिसर में लगाएं गए फुल पत्ती व पौधों को नष्ट कर देते हैं। ए.स. कई हैंडपंप कम मात्रा में उगल रहे हैं पानी रामपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जन परेशान हैं। वहीं भुगर्भ में जल स्तर खिसका है। ऐसे में कई हैंडपंप कम मात्रा में पानी उगल रहे हैं। यह हाल क्षेत्र के इटवा,करिगाई बिराडीह गांव देखा जा सकता है। सीएचसी का दर्जा नहीं मिला रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पीएचसी को सीएचसी का दर्जा नहीं मिला ...