क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
पाकुड़, अप्रैल 16 -- महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के बन्नोग्राम, सोल्ला, रामघाटी, चौकीशाल सहित कई गांवों का क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनका हाल-चाल जाना और क्षेत्र की जमीनी समस्याओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली आपूर्ति की अनियमितता, पेयजल की कमी, जर्जर सड़कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने भी विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कई ऐसे विकास कार्य जो वर्षों से लंबित थे उन्हें वर्तमान कार्यकाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.