लोहरदगा, जनवरी 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। वीबी जीराम जी जनजागरण अभियान के तहत लोहरदगा के कुजरा गांव में 25 जनवरी को लेकर भाजपा ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और पांकी विधायक शशि भूषण मेहता जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लोहरदगा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, रिपु सूदन साहु और लक्ष्मी नारायण भगत ने कुजरा ग्राम का भ्रमण किया। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। गुरुकुल शांति आश्रम में आश्रम के प्रमुख आचार्य शरच्चंद्र आर्य और विद्यार्थियों ने अजय कुमार पंकज को अंगवस्त्र और स्वामी दयानंद सरस्वती का चित्र भेंटकर अभिनन्दन किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...