चंदौली, मई 15 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड सभागार में गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख कमला यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं और क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण जल्द पूरा करने के निर्देशबैठक में चर्चा उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। खंड विकास अधिकारी शाद अहमद ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्रों की समस्याओं को समय-समय पर अवगत कराते रहें, इससे उनका त्वरित और प्रभावी समाधान कराया जा सके।योजनाओ...