बुलंदशहर, फरवरी 9 -- ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत विकास योजना पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के संचालक एडीओ पंचायत जगदेव गिरि ने बताया की बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, विकसित भारत, किसान सम्मान निधि, उर्वरक एवं बीज वितरण योजना, हर घर जल योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला भरण पोषण योजना, दिव्यांग पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह की ओर से की गई। एडीओ आई एसबी दिनेश यादव की ओर से की गई। इसी दौरान उपनिदेशक पंचायत राज विभाग मेरठ से आए हुए प्रशिक्षक दीपक कुमार और उनकी टीम ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत डिजिटल लिटरेसी विषय पर प्रधान और बीडीसी सदस्यों को प्रशिक्षण दि...