फतेहपुर, मई 18 -- फतेहपुर। भिटौरा ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 5.30 करोड़ के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से हरी झंडी दी गई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने की। बैठक में 60 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 40 ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। बीडीसी और ग्रम प्रधानों द्वारा दिए गए प्रस्तावों में गांवों में सड़क, नाली निर्माण, पेयजल संकट से निपटने के लिए हैंडपंपों की मरम्मत और नए रीबोर जैसे बुनियादी विकास कार्य पर जोर दिया गया। वहीं बैठक में जल संरक्षण, मनरेगा के तहत नए कार्यों और गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने पर भी विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पंचायतों की आमदनी सोर्स बढ़ाने पर डीएम ने दिया बल बीडीओ को आश्वस्त किया कि स्वीकृत बजट से विकास कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा क...