बलरामपुर, मई 21 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और लंबित विकास योजनाओं को गति देने के उद्देश्य से श्रीदत्तगंज ब्लॉक सभागार में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में 14 करोड़ 45 लाख रुपये की विकास कार्ययोजना को मंजूरी प्रदान की गई। सदर विधायक पलटूराम ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्वीकृत बजट से श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र की 70 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 75 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें सड़क, नाली व इंटरलॉकिंग निर्माण जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से गांवों में संपर्क मार्गों व जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी राशि ख...