बलरामपुर, मई 25 -- उतरौला, संवाददाता। विकास खंड गैंड़ास बुजुर्ग सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में गांवों के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सड़क, खड़ंजा, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जनसुविधाओं से संबंधित कुल 40 प्रस्ताव प्रस्तुत किए। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। खंड विकास अधिकारी राम किशुन ने प्रस्तुत प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कलान में क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव लिए उन्होंने वि...