बस्ती, मई 24 -- बनकटी। स्थानीय विकास खंड के ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख मेवाती देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न विभागों की योजनाओं को ध्वनि मत से स्वीकृति प्रदान की गई। संचालन अरुण पांडेय ने किया। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 31 करोड़ 83 लाख 68 हजार रुपये के बजट पर चर्चा कर प्रस्ताव पास किया गया। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर दिया गया।इस दौरान रामायण सिंह, अरविंद पाल, सुरेंद्र त्रिपाठी, रविचंद्र पांडेय, अंकित पांडेय पवन, रमेश अग्रहरि, विवेकानंद शुक्ला, प्रेम तिवारी, राजेंद्र चौधरी के साथ अन्य क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अन्...