प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- बाबागंज। ब्लॉक मुख्यालय पर 24 मार्च को सुबह 11 बजे से क्षेत्र पंचायत की बैठक होगी। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजनाओं के बारे में चर्चा और बजट पास किया जाएगा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल, विशिष्ट अतिथि बाबागंज विधायक विनोद सरोज मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रमुख प्रतिनिधि रामयश सरोज ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...