आजमगढ़, फरवरी 27 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। अजमतगढ़ विकास खंड सभागार में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में गहमा-गहमी के बीच 40 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास हुआ। यह विकास कार्य अगले वित्तीय वर्ष में किए जाएंगे। इसके साथ ही पिछले वर्ष के विकास कार्यों की पुनरावृति पर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने उपस्थित लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम पंचायत सदस्यों को अवगत कराया कि सभी को 28 फरवरी तक कार्ययोजना बनाकर हर हाल में सम्मिलित कर देनी है। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से प्रत्येक गांव में शौचालय, आरो सिस्टम, प्रकाश, सीसीरो...