संतकबीरनगर, मार्च 26 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद।सेमरियावां ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत की बैठक बुधवार को ब्लॉक सभागार में ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 40 करोड़ की परियोजनाओं पर मोहर लगी। इससे सड़क, खड़ंजा, नाला के साथ अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। बैठक को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए हर तरह की तैयारियां की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। इस दौरान राज्य वित्त, पंचम वित्त, मनरेगा, आवास, पेंशन व अन्य योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई।सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख मेहरुन्निसा की अध्यक्षता में 12 बजें शुरू हुई। सदन की कार्रवाई में 239 सदस्यों के सापेक्ष 82 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 52 ग्राम प्रधान व दो जिला पंचायत सदस्य की मौजूद रहे। बैठक में 40 करोड़ की परियोजना पर मोहर लगी...