बहराइच, मार्च 23 -- तेजवापुर। तेजवापुर ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं एवं सुझाव भी रखे, जिन पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी, प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, बीडीओ सुरेश प्रसाद गौतम, दिवाकर पांडेय, प्रमोद मिश्र, विद्याधर वाजपेयी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...